Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

पटना, – मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता डाॅ0 रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात समाजवादी नेता थे। वे स्व0 कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने पाॅच बार वैशाली से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा।

वे जमीन से जुड़े राजनेता थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुॅचा है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा तथा समाजवाद के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

डाॅ0 रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने डाॅ0 रघुवंश प्रसाद सिंह के सुपुत्र  सत्यप्रकाश सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त एवं अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्व0 सिंह के परिजनों से सम्पर्क कर उनके पार्थिव शरीर को उनकी इच्छा के अनुरूप पटना लाने तथा राज्य सरकार की ओर से उनके अंतिम संस्कार के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कोविड काल के लिये वर्तमान में लागू दिशा-निर्देश के तहत निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुरूप राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
’’’’’’

Related posts

सीएम नीतीश कुमार ने आज बुलाई आपात बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला !…

Bihar Now

‘CM नीतीश ने पहले ही कहा था कि…’, वक्फ संशोधन विधेयक पर JDU का बड़ा बयान

Bihar Now

21 दिसंबर को बिहार बंद का आरजेडी ने किया आह्वान !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो