Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा : रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन की खबर मिलते ही “श्रद्धांजलि” कार्यक्रम में तब्दील हुआ RJD का “युवा संवाद” कार्यक्रम…

दरभंगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री, समाजवादी नेता और राजद का बड़ा चेहरा रहे रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब ने रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि दी है। वे दरभंगा में महानगर युवा राजद की ओर से दरभंगा में आयोजित ‘युवा संवाद, युवा अधिकार’ कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। रघुवंश बाबू के निधन की सूचना के बाद इस कार्यक्रम को श्रद्धांजलि सभा में तब्दील कर दिया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रघुवंश बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब ने कहा कि वे युवा राजद के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे लेकिन देश के जाने-माने समाजवादी व्यक्ति और राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। इससे देश में शोक की लहर है। रघुवंश बाबू दलितों-पिछड़ों की आवाज थे। वे देश विरोधी ताकतों से लड़ते थे। उनके नहीं रहने से देश को भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को श्रद्धांजलि सभा में बदल दिया गया है। वे लोग रघुवंश बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से दरभगा में भी शोक की लहर है। रघुवंश बाबू का दरभंगा से गहरा नाता रहा है। रघुवंश बाबू को राजद के अलावा सभी दलों में लोग पसंद करते थे। सभी दलों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

देश के लाल शहीद जवान अजय झा का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, नम आंखों से विदाई, गमगीन हुआ माहौल…

Bihar Now

Breaking: तब्लीगी मरकज से लौटे युवक की पुष्टि होने से दरभंगा में हड़कंप, युवक का भाई DM की एस्कॉट गाड़ी का है ड्राइवर…

Bihar Now

लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का समर्थन के साथ RJD का सरकार से सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो