Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय, जमीनी विवाद में 100 राउंड फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली…

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को जमकर गोलीबारी हुई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में हुई इस घटना में चार लोगों को गोली लगने की सूचना है. गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, चंदवारा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. आरोप है कि एक पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष और सदर डीएसपी आनंद पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हालात को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

परिवारवालों के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज …

Bihar Now

3 दिसंबर से जलजीवन हरियाली अभियान की समीक्षा के लिए जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम नीतीश कुमार

Bihar Now

CAA के खिलाफ RJD का बिहार बंद, सड़कों पर उतरे समर्थक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो