Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CAA के खिलाफ RJD का बिहार बंद, सड़कों पर उतरे समर्थक…

CAA के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है.कई जगह विरोध हिंसक भी हुई है.इसी बीच बिहार में आज आरजेडी ने बंद बुलाया है.आरजेडी के कार्यकर्ता राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में सड़क पर उतर चुके हैं.पटना के राजेंद्र ट्रमिनल पर आरजेडी कार्यकर्ता आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

पटना के मीठापुर बस स्टैंड को भी कार्यकर्ताओं ने जाम कर रखा है..जिसके कारण मीठापुर से खुलने वाली सभी बस बंद है..तमाम जनता को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..पटना समेत सूबे के तमाम जिला दरभंगा,समस्तीपुर, अररिया, फारबिसगंज,बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर आगजनी कर रहे हैं..

दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बिहार संपर्क क्रांति को दरभंगा स्टेशन पर ही घेर लिया है..हालांकि दिन ढलते ही कार्यक्ताओं की तादाद बढ़ते जा रही है..आरजेडी को बिहार बंद में आरएलएसपी, कांग्रेस, वीआईपी पार्टी का समर्थन मिल रहा है..हालांकि आरजेडी के बड़े नेताओं का सड़क पर आने का सिलसिला तकरीबन कुछ घंटों में शुरू होगा..अभी तक पटना की सड़कों पर पुलिस बल नजर नहीं आ रहे हैं…

Related posts

मुंगेर में मतदान केन्द्र से चंद कदमों की दूर पर झाड़ी में मिला हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप…

Bihar Now

NEET रिजल्ट में ‘एलिट’ इन्स्टिच्युट का जलवा कायम… 86 छात्रों ने नीट-मेडिकल में मारी बाजी…

Bihar Now

विधानसभा के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर BJP से मांगा जवाब

Bihar Now