Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

चार मिनट में लाखों के गहनों की लूट, बिहार के रोहतास में दिनदहाड़े ज्लेवरी शोरूम लुटेरों का तांडव…

बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। यहां हथियार के साथ आए अपराधियों ने गहनों के एक शोरूम में घुसकर दिनदहाड़े तांडव मचाया और लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो गए। हैरानी की बात है कि दिनदहाड़े यह लूटपाट हुई और यहां पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई।

बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शोरूम में धावा बोलकर करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली। महज चार मिनट में हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। घटना तेंदूनी चौक के समीप हीरा आभूषण भंडार में हुई।

पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी प्रमित उर्फ गुड्डू ने बताया कि सबसे पहले एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा। कुछ देर बाद हेलमेट और गमछे से चेहरा ढंके पांच हथियारबंद अपराधी पिस्टल लहराते हुए घुस आए। बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट ली। पूरी वारदात करीब चार मिनट तक चली, जिसके बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

इधर इस सनसीखेज वारदात की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम काम कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

कारोबारियों में दहशत

रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर में रविवार का हथियारबंद अपराधी आभूषण कारोबारियों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 24 फरवरी 2020 को एसडीपीओ कार्यालय के समीप स्थित लालाजी आभूषण दुकान में करीब 10 लाख रुपये की चोरी हुई थी।

वहीं 15 जनवरी 2026 को उसी दुकान में गैस कटर से ताला काटकर चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन सीसीटीवी अलर्ट के कारण चोर सफल नहीं हो सके। स्वर्ण व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है तथा उन्होंने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त मजबूत करने की मांग की है।

Related posts

Best Slot Machine At Harrahs Au

Bihar Now

सीवान में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पत्नी समेत 2 की हालत नाज़ुक…सनकी पति ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार के सभी 4500 मंदिरों को 31 तक बंद करने का आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो