Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में MLC फ्लैट के पास मिला युवक का शव, हाथ पैर बांध कर लटकाया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

पटना में निर्माणाधीन एमएलसी आवास में शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. युवक के दोनों हाथों को बांधकर उसके शव को बाउंड्री वॉल से लटका दिया गया था. शव की पहचान नहीं हो सकी है. आर ब्लॉक के पास निर्माणाधीन एमएलसी फ्लैट के 20 नंबर क्वार्टर के बाहर शव लटका हुआ था.

घटना की सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार भी पहुंचे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या की गई होगी और युवक के शव को लाकर यहां टांग दिया गया होगा. हालांकि पुलिस की जांच के बाद घटना का पता चल पाएगा और युवक की भी पहचान हो पाएगी.

Related posts

अंतरजातीय विवाह करने को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या !

Bihar Now

बड़ी खबर : दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत, 2 की हालात नाजुक,घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस…

Bihar Now

जदयू में मची भगदड़, विधायक बीमा भारती ने दिया इस्तीफा, अब लोकसभा चुनाव में ठोकेंगी दावा, पप्पू यादव की बढ़ेगी टेंशन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो