Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जदयू में मची भगदड़, विधायक बीमा भारती ने दिया इस्तीफा, अब लोकसभा चुनाव में ठोकेंगी दावा, पप्पू यादव की बढ़ेगी टेंशन

PATNA : :लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू में लगातार टूट हो रही है। पार्टी के कई पूर्व विधायक नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर जा रहे हैं। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि पूर्णिया जिले के रुपौली से विधायक बीमा भारती ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को भेज दिया है।

पूर्णिया में पहले से पप्पू यादव का नाम आगेबता दें कि बीमा भारती से पहले पूर्णिया लोकसभा सीट से दो दिन पहले ही कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करनेवाले पप्पू यादव के टिकट मिलने की चर्चा है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद चाहते हैं कि वह मधेपुरा से चुनाव लड़ें। ऐसे में पूर्णिया से पप्पू यादव चुनाव लड़ते हैं तो बीमा भारती को सुपौल से टिकट दिया जा सकता है।

दरभंगा के दो पूर्व विधायकों ने भी दिया इस्तीफाबता दें आज ही जदयू के दो पूर्व विधायकों ने भी जदयू से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायक दरभंगा जिले से आते हैं। जिन दो पूर्व विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उसमें जाले के पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद और केवटी से पूर्व विधायक डा. फराज फातमी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्व में भी राजद के टिकट पर विधायक बने थे। अब उन्होंने पुनः घर वापसी का फैसला लिया है।

Related posts

पटना में देखे गए 20 ईरान – इटली के लोग,स्थानीय लोगों की सूचना पर लिए गए हिरासत में, जांच जारी !…

Bihar Now

नालंदा में 6 टुकड़ों में मिली प्रेमी विकास की लाश, प्यार का नतीजा…रूह कंपा देनेवाला खून !..

Bihar Now

बेगूसराय के पहले डीआईजी के रूप में राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो