Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में EOU का बड़ा एक्शन, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी के ठिकानों पर छापामारी…

जमुई। जिले के सिकंदरा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव के सिकंदरा स्थित आवास समेत अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामारी शुरू की।

सुबह से चल रही कार्रवाई के दौरान टीम ने परिसर में आने-जाने पर रोक लगाते हुए दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच शुरू की। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

फिलहाल कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ईओयू के अधिकारी जांच पूरी होने तक कुछ भी बताने से बच रहे हैं। वहीं, छापेमारी को लेकर जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिहार नाउ के साथ।

Related posts

बेगूसराय में कितने जगहों को किया गया हॉट स्पॉट घोषित !…

Bihar Now

Breaking : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, सरकार बनाने का दावा पेश ….

Bihar Now

बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर जल्द DGP से मिलेंगे युवा राजद नेता

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो