Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : ठाकुर ब्राह्मण विवाद के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन…

पटना : पूर्व सांसद व बाहुबली आनंद मोहन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मिलने पहुंचे… आरजेडी सांसद मनोज झा के राज्यसभा में की गई ठाकुरों वाली टिप्पणी पर हुए विवाद के बाद सीएम नीतीश और आनंद मोहन की यह पहली मुलाकात है… इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं…

बता दें कि आनंद मोहन और उनके बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था….

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आनंद मोहन पटना के 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई…

हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की ओर से इस मुलाकात का उद्देश्य नहीं सार्वजनिक किया गया है। माना जा रहा है कि इनके बीच ठाकुर विवाद और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

Related posts

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक… दरभंगा DM ने की तैयारी की समीक्षा…

Bihar Now

सदन में गूंजते रहे “हर हर महादेव” व “जय श्री राम” के नारे… कार्यवाही के दौरान होता रहा हनुमान चालीसा पाठ…

Bihar Now

बिहार केसरी डॉ० कृष्ण सिंह को भी मिले भारत रत्न डॉ० रणविजय कुमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो