Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : ठाकुर ब्राह्मण विवाद के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन…

पटना : पूर्व सांसद व बाहुबली आनंद मोहन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मिलने पहुंचे… आरजेडी सांसद मनोज झा के राज्यसभा में की गई ठाकुरों वाली टिप्पणी पर हुए विवाद के बाद सीएम नीतीश और आनंद मोहन की यह पहली मुलाकात है… इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं…

बता दें कि आनंद मोहन और उनके बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था….

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आनंद मोहन पटना के 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई…

हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की ओर से इस मुलाकात का उद्देश्य नहीं सार्वजनिक किया गया है। माना जा रहा है कि इनके बीच ठाकुर विवाद और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

Related posts

मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, हालत नाजुक…

Bihar Now

TVS ने दरभंगा में ऑल-न्यू टीवीएस जूपिटर 110 किया लॉन्च… आराम, सुविधा, सुरक्षा और तकनीक से पूर्ण है ये स्कूटर…

Bihar Now

Breaking: दरभंगा हवाई अड्डे की समीक्षा के लिए आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो