Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (CO) प्रभात कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था. तय योजना के तहत जैसे ही सीओ प्रभात कुमार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम सीओ प्रभात कुमार को बाजपट्टी थाने ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रिश्वत की राशि कितनी थी और किस कार्य के बदले इसकी मांग की गई थी. निगरानी विभाग की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.

इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा. निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा.

Related posts

Tax Free Pokies Strategies And Tips

Bihar Now

ओमेगा ने फिर बनाया मेडिकल (NEET-UG) के रिजल्ट में कीर्तिमान, सम्पूर्ण मिथिला के लिए गौरव का क्षण…

Bihar Now

लापरवाही बरतने के आरोप में बिहार के 3 SDPO पर एक्शन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो