Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

7 अक्टूबर को महागठबंधन करेगी सीट शेयरिंग का ऐलानः बैठक में हुई चर्चा, CPI M नेता बोले- सब फाइनल हो गया है; परसो पीसी कर करेंगे ऐलान…

पटना में आज शाम महागठबंधन ने अहम बैठक बुलाई। यह बैठक तेजस्वी यादव के आवास एक पोलो रोड में हुई।

बैठक के बाद बाहर निकले CPIM नेता अजय कुमार ने कहा कि सब बात फाइनल हो गया है। परसो किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों की घोषणा कर दी जाएगी।

मीटिंग में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता राजेश राम भी पहुंचे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी चुनावों से पहले सीट बंटवारे को लेकर चर्चा करना बताया गया था।

बैठक में शामिल होने पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि आज के बैठक में डिसाइड करेंगे कि सीट शेयरिंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कब करेंगे।

सब कुछ डिसाइडेड है। जेडीयू एक चरण में चुनाव करने की मांग कर रही है। इसपर मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश जी को तो भाषण देना नहीं है। वो बोलेंगे कुछ बुला जाएगा कुछ। इसलिए जेडीयू ऐसा चाहती है। वहीं, इसके पहले तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राजद के साथ एक इंटरनल बैठक भी की है।

सूत्रों का कहना है कि सीटों पर सहमति बनने में समय लग रहा है, क्योंकि कई दल उन सीटों पर दावा ठोक रहे हैं जहां पिछली बार वे चुनाव लड़े या अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में कांग्रेस, वाम दलों, राजद और अन्य सहयोगी पार्टियों के प्रतिनिधि खुलकर अपनी बात रखेंगे।

बैठक में केवल सीट शेयरिंग ही नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति, संभावित गठबंधन विस्तार और प्रचार अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा हो सकती है।

RJD ने अपने 40% (50 सीटों) उम्मीदवारों को क्षेत्र में घूमने की इजाजत दे दी है। जिन सीटों पर राजद के कैंडिडेट्स के नाम लगभग तय हैं। बिना नाम सार्वजनिक किए उनको क्षेत्र में लोगों से मिलने-जुलने और चुनाव प्रचार करने को कहा गया है।

ये सीटें राजद के प्रभाव वाली हैं। इन सीटों पर 2010 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दें, तो पिछले तीन दशक से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और राजद का दबदबा रहा है। इनमें से अधिकांश सीटें माई (मुसलमान और यादव) के साथ रविदास जाति की प्रभाव वाली हैं।

Related posts

बिहार में 257 अफसरों का तबादला स्थगित, 24 घंटें के अंदर बदले सरकार के फैसले…

Bihar Now

Big Breaking : अभी-अभी बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसाई को मारी गोली,हालत नाज़ुक….

Bihar Now

बिहार कैबिनेट में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर को मिला 883 करोड़…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो