Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेलगाम अपराधी !… सहरसा में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली ?…

सहरसा । जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बसुदेवा गांव के समीप बाइक सवार व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरियाही बाजार निवासी 50 वर्षीय बबलू साह अपनी पुत्री का वर ढूंढने के सिलसिले में बाईक पर सवार होकर अपने बहनोई कृष्णानंद साह के साथ नवहट्टा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बसुदेवा के समीप पहुंची। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया।

अपराधियों द्वारा चलाई गई एकमात्र गोली बाइक पर पीछे बैठे बबलू साह के सिर में जाकर लगी। जिसके बाद वे बाईक से नीचे सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। ऐसे में पहले सड़क दुर्घटना की शंका लोगों को हुई। लेकिन गोली चलने की एक आवाज आई थी। जिससे उनके परिजनों को किसी दूसरी अनहोनी की आशंका हुई।

ऐसे में उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बनगांव थाना पुलिस को दिया।उनके चचेरे भाई विकास भारती ने बताया कि बबलू बरियाही बाजार में ही किराना दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Exclusive : बंदी के दौरान एंबुलेंस रोकने वाले बंद समर्थकों पर कार्रवाई क्यों नहीं ?… सूचना मिलने के बाद भी क्यों बेखबर बनी रही पुलिस ?

Bihar Now

Top Ten Online Slot Games

Bihar Now

सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए निकाला मुहर्रम जुलूस, मूकदर्शक बनी रही पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो