Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं पटना, पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल ने किया स्वागत…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज पटना पहुंच चुंकि हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आर्लेकर ने राष्ट्रपति का पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया …इस मौके पर तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे…

इसे देखते हुए पटना एयरपोर्ट के एंट्री गेट से सभी गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई है। सिर्फ यात्रियों को ही एग्जिट गेट से एंट्री दी जा रही है। स्टेट हैंगर से एयरपोर्ट के एंट्री गेट पूरी तरह से बंद है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज पटना पहुंच चुंकि हैं। इसे देखते हुए पटना एयरपोर्ट के एंट्री गेट से सभी गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई है। सिर्फ यात्रियों को ही एग्जिट गेट से एंट्री दी जा रही है। स्टेट हैंगर से एयरपोर्ट के एंट्री गेट पूरी तरह से बंद है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पटना में आज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कई रूट बंद रहेंगे। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति दो रात राजभवन में राजकीय अतिथि के रूप में रुकेंगीं। इसे लेकर राजभवन में शुद्ध शाकाहारी भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। नाश्ते में वेरायटी ऑफ फूड ‘के इंतजाम किए गए हैं।

तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन पटना के बापू सभागार में बिहार सरकार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वे तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जाएंगी। यहां वे करीब आधा घंटा रुकेंगी। अपने बिहार दौरे के दौरान राष्ट्रपति तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। 20 अक्टूबर को वे गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति के लिए राजभवन सचिवालय की ओर से लजीज व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। उनके लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। राजभवन सचिवालय की ओर से बताया गया है कि महामहिम शुद्ध शाकाहारी भोजन लेती हैं। इसलिए उनके मेन्यू चार्ट में सिर्फ और सिर्फ वेजिटेबल फूड ही रखा गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मेन मीनू में बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा दही, सैलेड, पापड़ – पकौड़ी भी थाली में परोसा जाएगा। नान रोटी और तड़का दाल की भी व्यवस्था की गई है। दोपहर के खाने में जीरा चावल को भी शामिल किया गया है..

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच चुंकि हैं। राजधानी पटना के बापू सभागार में चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ करने वाली हैं। उससे पहले किसानों के लिए खास दिशा निर्देश जारी किया गया है। दिशा निर्देश के मुताबिक राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने आए किसान तंबाकू, बीड़ी, बैग, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते हैं। किसानों को हॉल के अंदर लास्ट एंट्री 9:45 मिनट तक मिलेगी।

किसानों और अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए गांधी मैदान में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मेडिकल कैंप समेत चाय-पानी और खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। आपात चुनौतियों से निपटने के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम के पास 13 मजिस्ट्रेट समेत लगभग 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Advertisement..
Advertisement

चौथे कृषि रोड मैप में बिहार के 2000 किसान शामिल हो रहे हैं। 38 जिलों से जिलावार किसानों की टोली पटना पहुंची है। जिन्हें पहचान पत्र के जरिए चिह्नित कर के हॉल में एंट्री दी जा रही है।

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में बड़ा हादसा !… मिनी ट्रक ने स्कूली बच्चों को रौंदा, 2 की मौत… एक बच्चे की हालत गंभीर…

Bihar Now

UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें चेक…

Bihar Now

बिहार को मिला पहला नेशनल एक्सप्रेसवे, पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला (NE-9) का दर्जा …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो