Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

साहब की खनक इतनी कि लॉक डाउन के दौरान गाड़ी रोकने वाले सिपाही जवान को सड़क पर करवाया उठक-बैठक…क्या ये “सु”शासन के साहब हैं ?…

हुजूर गलती हो गई…माफ़ कर दीजिए… हुजूर गलती हो गई…माफ़ कर दीजिए…हाथ जोड़कर चरणों पर झूका ये शख्स ड्यूटी पर तैनात सिपाही है और सामने ठनक से खड़े ये साहब जिला कृषि पदाधिकारी है…

साहब की ठनक इतनी किसी की क्या मजाल कोई ये पूछ ले कि लॉक डाउन के दौरान आप कहां जा रहे हैं…आप कौन हैं ?… फिर देखिए आगे होता है क्या ….

कुछ ऐसी ही गलतियां कर बैठा ड्यूटी पर तैनात ये सिपाही…साहब को सैल्यूट मारने के बजाय ये पूछ डाला कि आप कौन हैं और कहां जा रहे हैं ?… फिर क्या थी..फिर तो शामत ही आ गई…साहब पूरे ठास में गाड़ी से उतरे और‌ लॉकडाउन में गाड़ी रोकने वाले सिपाही जवान को सड़क पर कान पकड़ उठक-बैठक करावा डाला…

जानकारी के मुताबिक, अररिया के इस जिला कृषि पदाधिकारी  मनोज कुमार लॉकडाउन में गाड़ी रोकने वाले सिपाही जवान को सड़क पर कान पकड़ उठक-बैठक कराया…सवाल उठने लगे हैं कि ये अधिकारी हैं या गुंडा ?…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

 

 

 

 

 

Related posts

बिहार में मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष का बड़ा ऐलान, विपक्ष ने मॉनसून सत्र का किया बहिष्कार…

Bihar Now

पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी, दो गिरफ्तार…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान सीएसपी संचालक को मारी गोली, ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ा…

Bihar Now