Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से किया छलनी, सिर, छाती और पेट में मारी गई चार गोली,जांच में जुटी पुलिस

मो . अंजुम आलम

जमुई : लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बघमा और मगही गांव के बीच में ठाकुराइन आहर के पास अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मगही गांव निवासी संजय यादव की पत्नी पबिया देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका के शव को देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां जिलाधिकारी के आदेश बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के हवाले कर दिया गया।

मृतका के पति संजय यादव ने बताया कि वे अपनी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर से दिखाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बघमा और मगही के बीच ठकुराइन आहर के पास पहुंची इसी दौरान पीछे से ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और पीछे से गोली चला दी। उनकी पत्नी को गोली लगने के बाद वे भागकर किसी तरह अपनी जान बचाए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधी के अलावा कई अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि 2021 में अपराधियों के द्वारा उनपर भी जानलेवा हमला किया गया था उन्हें सात गोली मारी गई थी लेकिन बच गए थे और उस मामले में उनकी पत्नी पबिया देवी चश्मदीद गवाह थी। जिस वजह से उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं घटना के बाद अपराधियों की पहचान हो गई है। पुलिस अपराधियों की तालाश में जुटी हुई है।

Related posts

इंडिया गठबंधन के साथ पप्पू यादव की डील फाइनल, इस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Bihar Now

नीतीश कुमार पर PK का जबरदस्त प्रहार, कहा – कुर्सी बचाने के चक्कर में सात निश्चय को भूल गए…

Bihar Now

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव के मामले की याचिका को की खारिज…कोर्ट ने कहा चुनाव आयोग करेगा तय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो