Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेटा निकला बाप के मौत का सौदागर… शोक पूरा करने के लिए कांट्रेक्ट किलर के जरिए करा दी पिता की हत्या…

पटना : मनमानी शौक को पूरा करने के लिए अपना बेटा ही व्यवसायी अनुरोध कुमार की मौत का सौदागर बन गया। कांट्रैक्ट किलर के जरिए पिता की हत्या करवा कर वह चैन की बंसी बजा रहा था परंतु पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा की टीम ने इस ब्लाइंड केस को अंजाम तक पहुंचाकर हत्यारे बेटे को जेल के शिकंजे के पीछे धकेल दिया है ।

-फतुहां के फरीदपुर में रहने वाले अनुरोध कुमार पटना में व्यवसाय करते थे।फतुहां से पटना रोज आते जाते थे। 10 फरवरी 2021 को फतुहां दनियावां राजमार्ग पर मुंडेरा गांव के पास मोटरसाइकिल से पटना जा रहे थे अनुरोध कुमार को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था ।फतुहां थाना में दर्ज संख्या 110/21 को फतुहां पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और पटना के ग्रामीण एसपी काँतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में तेज तरार पुलिस अफसरों की टीम ने लगभग साढे तीन माह तक हत्या से जुड़े हर बिंदु को तलाशा।

– अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अनुरोध के पुत्र सोनू उर्फ कारू के मोबाइल को ट्रैप किया तो इस हत्याकांड का खुलासा हो गया ।फतुहां पुलिस के अनुसार कारू अपने पिता से मौज मस्ती के लिए काफी रकम मांगा करता था। परंतु वे इसे पूरा नहीं कर उसे डांटते फटकारते रहते थे ।इसी से नाराज कारू ने अपने दुकान के ड्राइवर एवं इस हत्याकांड में लाइनमैन का काम करने वाले जितेन्द्र उर्फ मुन्ना के साथ मिलकर एक कांट्रैक्ट किलर अपने बाप की मौत का 2 लाख में सौदा कर लिया ।पुलिस ने कारू और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है
– फतवा के डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि कांटेक्ट की पहचान हो गई है वे फरार है उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related posts

मोदी,गोदी,लालू, नीतीश को 30 साल से देख लिया आपने, अब एक बार जात छोड़ दीजिए और 3 साल में बिहार में बदलाव की तैयारी कीजिए…जनता से पप्पू यादव की अपील…

Bihar Now

मधुबनी के पत्रकार की हत्या की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने की निंदा, न्याय नहीं मिलने पर राज्य स्तर पर आंदोलन की दी चेतावनी..

Bihar Now

Casino Listings In New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो