Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

महात्मा गांधी सेतु सुपर स्ट्रक्चर के कमजोर निर्माण की जांच कराएगी कांग्रेस की सरकार – प्रेम चंद्र मिश्रा

कांग्रेस विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने आज महात्मा गांधी सेतु पश्चमी लेन सुपर स्ट्रक्चर के उद्घाटन को बिहार चुनाव को ध्यान में रख कर किया गया बताया और कहा कि मैं आज भी अपने आरोप पर कायम हूँ कि निर्माण कार्य मे कमजोर स्टील का इस्तेमाल बड़े पैमाने पे हुआ है।

उन्होंने कहा कि विधान परिषद के अंदर और बाहर कई मौकों पर मैने निर्माण कार्य मे अनुवंध के विपरीत जंगप्रूफ़ स्टील के बदले कम गुणवत्ता वाले स्टील का प्रयोग सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण में किया गया है को लेकर आवाज उठाने का काम किया था लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान देने की जगह मामले को दबाने का काम किया जो अपने आप मे भ्रष्टाचार और कमजोर निर्माण को प्रमाणित करने को पर्याप्त है।कहा कि विभाग ने और निर्माण कार्य मे लगे एजेंसी ने इस ओर ध्यान नही देकर बड़ी गलती को अंजाम दिया है। उन्होंने आनन फानन में एक लेन के उद्घाटन को बिहार चुनाव को ध्यान में रख कर उठाया गया कदम बताया और कहा कि मेरे पास दस्ताबेजी प्रमाण हैं जो यह साबित करते हैं कि जंगप्रूफ़ स्टील का उपयोग स्ट्रक्चर निर्माण में नही के बराबर हुआ है जो अनुबंध के विपरीत आचरण है।
उन्होंने कहा कि हमारे गठवन्धन की सरकार बनते ही इस मामले की जांच करायी जाएगी तथा इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

 

Related posts

Big Breaking : कांग्रेस ने दरभंगा के जाले प्रत्याशी का टिकट लिया वापस…

Bihar Now

“नीतीश कुमार ने स्वीकार लिया कि उनके चेहरे और तीर के निशान पर कोई चुनाव जीतने वाला नहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा JDU का बचना हो जाएगा मुश्किल”

Bihar Now

इमरान खान ने PAK आर्मी को दी खुली छूट, कहा- पुलवामा की साजिश J-K में बनी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो