Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

महादलितों के बीच टी.आर.नारायण हेरिटेज स्कूल की टीम…

टी.आर.नारायण हेरिटेज स्कूल ने महादलितों के बीच बाटा पैकेट

जमुई-14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर जमुई के टी.आर.नारायण हेरिटेज स्कूल की तरफ से आज महादलितों के बीच नास्ता पैकेट बटवाया गया।स्कूल प्रबंधन और प्रिंसीपल के निर्देशन में गरीब बच्चों के बीच में 100 से अधिक नास्ता पैकेट बटवाकर बाल दिवस मनाया,जिसमें स्कूल के नॉन टीचिंग स्टाफ सूरज मिश्रा और अशोक जी शहर से 3 km दूर स्थित बिठलपुर के मुसहरी महादलित टोला में गरीब बच्चों को नास्ता का पैकेट दिया साथ में स्कूल के शिक्षक रवि मिश्रा बच्चों के बीच बाल दिवस का संदेश देते हुए स्कूल प्रबंधन को शुक्रिया कहा।
मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा पहल है और गरीब बच्चों और उनके परिवारों के बीच नास्ता पैकेट बटवाकर स्कूल इन गरीब परिवारों में खुशियां घोलने का काम किया।
वहीं बातचीत के क्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद किशोर मिश्र ने कहा कि आज टी.आर.नारायण स्कूल ने गरीब बच्चों के बीच पैकेट ही नहीं खुशियों की सौगात लेकर आया है,ये दरियादिली आज हर स्कूल को दिखना चाहिए लेकिन हम खुश हैं कि टी.आर.नारायण हेरिटेज स्कूल न सिर्फ शिक्षा के बारे में सोच रही है बल्कि समाज के प्रति भी जागरूक है,जो शिक्षा का सही रूप दिखाती है।उन्होंने स्कूल प्रबंधन, और प्रिंसीपल को शुक्रिया अदा किया।

रवि कुमार, जमुई, बिहार नाउ..

Related posts

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी…

Bihar Now

जनविश्वास यात्रा को लेकर जमुई पहुंचे तेजस्वी यादव, समर्थकों का उमड़ा हुजूम……

Bihar Now

Breaking : राष्ट्र के नाम पीएम मोदी के संबोधन को सुनने की चिराग की अपील, लोजपा के सभी प्रत्याशी सहित देशवासियों से की अपील ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो