Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मार्मिक छठ गीत “गोदी में ललनवा” हुआ रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू के इस छठ गीत में ब्याही मां की पीड़ा को दर्शाया गया है …

चार दिनों तक चलने वाला सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला है, इसी बीच युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का छठ गीत “गोदी में ललनवा” रिलीज हुआ है। कल्लू का यह छठ गीत बेहद मार्मिक है, जो उस मां की वेदना और मर्म को प्रदर्शित करता है, जिसके घर कोई बच्चा नहीं हुआ है।

कल्लू ने इस छठ गीत के माध्यम से एक ब्याही मां की पीड़ा को हरने के लिए इस पर्व के महत्व को बताया है। कल्लू का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ है और यह वायरल हो रहा है।

Link https://youtu.be/APSvdDpMqwA?si=b2VWK_q4LIYjM0cq

वहीं, छठ गीत “गोदी में ललनवा” को लेकर कल्लू ने कहा कि यह गीत बेहद भावनात्मक और छठ मां की महिमा को दर्शाने वाला है। इस गीत से कोई भी दिल से जुड़ जाएगा। यह गाना मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मेरे भी दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि छठ गीत “गोदी में ललनवा” को गाते वक्त कई बार मेरा गला रूंध गया।

छठी मां की भक्ति में इतनी शक्ति है कि वे सबों का दुख हरती हैं। कल से ये पर्व शुरू हो रहा है, लेकिन इस पर्व में संगीत का बेहद महत्व होता है। इसलिए हमने लोगों के मनोरंजन और उनको छठ पूजा के महत्व को समझाने के लिए इस गाने को लेकर आए हैं। उम्मीद है सबों को यह पसंद आएगी।

आपको बता दें छठ गीत “गोदी में ललनवा” को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इसके म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह हैं। संगीतकर प्रियांशु सिंह और लेखक प्रिंस प्रियदर्शी हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। संपादक दीपक पंडित हैं। डांस मास्टर विशाल गुप्ता हैं। संकल्पना अरबिन्द मिश्रा हैं। निर्माता आशु बाबा और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related posts

संदेहास्पद स्थिति में 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद,हत्या की आशंका…

Bihar Now

Online Pokies With Paysafe

Bihar Now

मिथिला में मना भव्य दीपोत्सव, ग्यारह हजार एक दीपकों से सजाया गया त्रिवेणी संगम तट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो