Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ऑन ड्यूटी एक पुलिसकर्मी को रौंदा, मौके पर मौत..

कटिहार के स्टेट हाइवे – 77 पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पुलिस गस्ती कर रहे हवलदार को रौंद डाला , हवलदार सोहन लाल मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मृतक कटिहार के फलका थाना में पदस्थापित थे और इनका पैतृक घर झारखंड का देवघर है, मृतक अपने थानाक्षेत्र में संध्या गस्ती के दौरान स्टेट हाइवे पर ड्यूटी कर रहे थे और सड़क पार कर लगी थाने की गस्ती गाड़ी के पास जाने के दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गए.

.ट्रक इनके सर को बुरी तरह कुचल डाला और घटना स्थल पर ही हवलदार सोहन लाल मंडल की मौत हो गई, घटना फलका थानाक्षेत्र के गोपालपट्टी चौक के समीप स्टेट हाइवे – 77 घटी है, ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा इन्हें एम्बुलेंस से थाना लाया गया और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी समेत बिहार पुलिस एसोसिएशन के लोग मौके पर पहुंच कर घटना को दुखद बताया है और मृतक हवलदार के लिए शोक संवेदना व्यक्त किया, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा जा रहा है।

Related posts

जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में पूर्व जिप सदस्य की मौत, घर में मचा कोहराम… “खाकी” वर्दी का खौफ अपराधियों में क्यों नहीं ?…

Bihar Now

JDU विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी सीएम को क्यों कहा “आई लव यू” !…

Bihar Now

DMCH में कोरोना वायरस सैंपल जांच को बढ़ाने के लिए मंगाई जा रही टूनेट मशीन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो