Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी के “मुन्ना” का विवादास्पद बयान, कहा – झा, मिश्रा, सिंह, शर्मा की राजनीति में कोई हैसियत नहीं… दंगा फैलाने सहित कई आपराधिक मामलों के आरोपी रह चुके हैं ये विधायक…

मुजफ्फरपुर: राजद विधायक मुन्ना यादव ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने सवर्णों को निशाना पर लेते हुए खूब भला बुरा कहा. इस दौरान उन्होंने सवर्णों की हैसियत की भी बात कही. कहा कि उनकी बिहार में कोई औकात नहीं है. सभी बैकफुट पर ही रह जाएंगे. इस दौरान लालू यादव की जमकर तारीफ करते नजर आए.

मुन्ना यादव ने कहा कि ‘अब मिश्रा, सिंह, झा और शर्मा का कोई गुजारा नहीं है. ये लोग बैकफुट पर हैं. ये लोग चाह रहे हैं कि फिर से जगन्नाथ मिश्रा की सरकार आए? ऐसा कतई नहीं होगा.’

मुन्ना यादव ने कहा कि ‘लालू यादव ने धारा बना दिया है कि बिहार की गद्दी पर बहुजन बैठेगा. बहुजन में कौन होगा, यह हम नहीं जानते हैं, लेकिन बैठेगा तो बहुजन ही. मिश्रा, सिंह, झा, शर्मा बैकफुट पर रहेंगे. राज करेंगे लेकिन फ्रंटफुट पर नहीं आ सकता है. इनकी हैसियत बिहार में कितनी है, इसके बारे में सबकोई जान गया है.’

प्रशांत किशोर पर निशाना: इस दौरान मुन्ना यादव ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा. कहा कि ‘प्रशांत किशोर आकर आयं-बायं करता है. हमारे नेता तेजस्वी यादव को नौवी फेल कहता है. प्रशांत किशोर चाह रहे हैं कि फिर से जगन्नाथ मिश्रा की तरह सरकार बने. ऐसा कभी नहीं होगा.’

मीनापुर से विधायक है मुन्ना यादव: राजीव कुमार मुन्ना यादव मीनापुर से राजद विधायक हैं. पहली बार 2015 में मीनापुर से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे. भाजपा उम्मीदवार अजय कुमार को भारी अंतर से हराया था. इसके बाद 2020 में भी इन्हें जीत मिली.

मुन्ना यादव 12वीं पास हैं और 88,75,500 के संपत्ति के मालिक हैं. Myneta.info एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) का एक खुला डेटा रिपोजिटरी प्लेटफॉर्म है. इसके अनुसार मुन्ना यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसमें दंगा फैलाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Related posts

Breaking : छठ घाट पर अपराधियों ने 5 लोगों को मारी गोली, 3 की हालत गंभीर, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर..

Bihar Now

पूर्णिया में कुख्यात गुड्डू मियां की हत्या, अपराधियों ने दौड़ा दौड़ा कर मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो