Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी का साथ ससमय छोड़ दें, विलंब दल के लिए बन सकता है अपूर्णीय नुकसान”… चिराग के बाद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान …

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में तमाम सियासी पार्टियां अपने अपने हिसाब से मैदान में उतरने के लिए कमर कस चुकी है..वहीं बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर सिर्फ तेजस्वी नहीं, अब नीतीश कुमार के सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान निशाना साध रहे हैं…

इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है और NDA के सहयोगी दल व नीतीश कुमार के गठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने न सिर्फ निशांत को बधाई दी है, बल्कि नीतीश कुमार को बड़ा सलाह दे डाला है…

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को मौजूदा सरकार और पद दोनों को ससमय छोड़ देने की सलाह दी है साथ ही कहा है कि विलंब करने पर अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है…

उपेंद्र कुशवाहा ने फेसबुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि

मीडिया/सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई आदरणीय श्री Nitish Kumar जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है।

खुशी के इस अवसर पर Janata Dal (United) की नई उम्मीद निशांत को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें।

इस अवसर पर आदरणीय नीतीश कुमार जी से अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का (साथ-साथ) संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है। सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है। परन्तु पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण (जो वक्त मेरी ही नहीं स्वयं उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं/नेताओं की राय में अब आ चुका है) के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें। यही उनके दल के हित में है। और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है। शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाये।

(नोट – मैं जो कुछ कह रहा हूं, जदयू के नेता शायद मुख्यमंत्री जी से कह नहीं पाएंगे और कुछ लोग कह भी सकते हों, तो वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।)..

Related posts

RJD नेता की महिला ने की जबरदस्त पिटाई, छेड़ख़ानी से‌ परेशान होकर महिला ने उठाई कदम …

Bihar Now

Casino Fast Neteller Withdrawal Uk

Bihar Now

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम किये जाएंगे सम्मानित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो