Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान युवक ने किया हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार…

बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से सामने आ रही है, जहां केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के बीजेपी सांसद व फायर फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान हमला किया गया … जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जब बलिया अनुमंडल में लोगों से मुलाकात कर रहे थे और जन समस्याओं को सुन रहे थे उसी वक्त सैफी नामक मुस्लिम युवक पहुंचा और सर्वप्रथम माइक अपने कब्जे में ले लिया और अनाप-शनाप बयान बाजी करने लगा।

इसी बात से जब भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने इसका विरोध किया तब आरोपी युवक ने गिरिराज सिंह की ओर मुक्का चला दिया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचा लिया…

हालांकि सांसद गिरिराज सिंह बाल बाल बच गए …और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सांसद को बचा कर बाहर निकाल लिया …केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा है की दाढ़ी बढ़ाने से कोई मल्ला नहीं बन जाता और जिस तरह से ऊक्त मुस्लिम युवक के द्वारा उन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है वह इससे डरने वाले नहीं है…

गिरिराज सिंह ने कहा की बिहार में तेजस्वी यादव एवं उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जैसे लोगों का समर्थन मिलने की वजह से आज अपने आप को कट्टरपंथी मुसलमान कहलाने वाले लोगों का मनोबल बढ़ा है और वह एक सांसद पर भी हमला करने से नहीं चुक रहे हैं…

उन्होंने एक बार फिर बख़्फ बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वक्फ बोर्ड के द्वारा फतुहा ही नहीं बरन बेगूसराय में भी हिंदुओं की जमीन पर नोटिस भेजा जा रहा है और उसे अपना बताया जा रहा है। वक्त बोर्ड का काम वर्तमान में जमीन जुटाव अभियान में तब्दील हो चुका है।

Related posts

DM व SSP ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, एहतियात के तौर तमाम व्यवस्थाएं रहेंगी मौजूद…

Bihar Now

Big Breaking : 31 मार्च तक पूरा बिहार लॉक डाउन, नीतीश सरकार ने लिया फैसला…

Bihar Now

तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जानें क्या कहा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो