Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

ट्रक की चपेट में आने से उप मुखिया पति की मौत, आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस पर किया पथराव, मचाया बवाल…

आरा. भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार के समीप आज अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उपमुखिया पति की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। जहाँ गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और उनके द्वारा पत्थरबाजी शुरू कर दी गयी।

पथराव की घटना में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गये साथ ही कोईलवर थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस के कई जवान के भी घायल होने की सूचना मिल रही है। मौत से गुस्साये ग्रामीणों द्वारा आरा सहार मुख्य पथ पर आगजनी कर जाम कर दिया गया है। मृतक चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी 55 वर्षीय हरेन्द्र सिंह बताये जा रहे है।जो सकड्डी पंचायत के उपमुखिया शोभा देवी के पति है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नरही गांव निवासी हरेन्द्र सिंह आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांदी बाजार गए हुए थे।वो जैसे ही बाजार कर अपने घर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों में गुस्सा फ़ूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण आरा-सहार मुख्य पथ पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस सूचना पाकर मौके स्थल पर पहुंची।पुलिस को विलंब से आते देख ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोलते हुए उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इस पत्थरबाजी की घटना में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं साथ ही सूत्रों की मानें तो कोईलवर थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं. जिनका इलाज फ़िलहाल किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। वही मामले की जानकारी मिलते हैं पुलिस कप्तान हर किशोर राय के निर्देश पर घटना स्थल की ओर मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को भेज दिया गया है। पुलिस फ़िलहाल स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा..

Related posts

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आयोजित समीक्षात्मक बैठक में डीएम को दिए निर्देश…

Bihar Now

नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का करारा हमला, कहा – बिहार में है महाजंगलराज…

Bihar Now

हाजीपुर जेल में गैंगवार,एक कैदी की पीट पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो