Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से एक ASI की मौत, पुलिस महकमे में गमगीन माहौल…

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी में तैनात एक एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गई । मृतक मोहन राम मटिहानी थाना में कार्यरत थे । बताया जा रहा है कि आज सवेरे जब वह विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत चौकीदारों से पूछताछ कर रहे थे इसी दौरान उन्हें हर्ट अटैक हुआ ।

मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि मोहन राम को सबसे पहले गैस की शिकायत हुई और थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें स्थानीय पीएचसी में ले गए जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया । लेकिन बेगूसराय आते-आते मोहन राम की रास्ते में ही मौत हो गई ।

एएसआई मोहन राम की मौत से पूरे पुलिस महकमे का माहौल गमगीन हो गया है। एसपी अवकाश कुमार सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने एएसआई मोहन राम की आकस्मिक मौत पर संवेदना व्यक्त की है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ,बेगूसराय
कर्मी्

Related posts

“बाढ़ प्रबंधन के नाम पर लूट, भ्रष्टाचार पर मौन क्यों मुख्यमंत्री जी” ?….

Bihar Now

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का बड़ा बयान,कहा – सब कुछ ठीक-ठाक नहीं था, काम की क्रेडिट का दावा करते थे, इसलिए दिया इस्तीफा…

Bihar Now

Breaking : कुमार सर्वजीत होंगे बिहार के नए कृषि मंत्री, पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभात तेजस्वी यादव को मिला…

Bihar Now