Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का अबतक का सबसे बड़ा अटैक, नीतीश सरकार को बताया कोरोना..

बिहार में कोरोना संकट में क्राइम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है।गोपालगंज कांड़ को लेकर तेजस्वी यादव के मुखर होने के बाद सत्ताधारी पार्टी जेडीयू नेता प्रतिपक्ष को लालू-राबड़ी राज की याद ताजा करा रही है।वहीं तेजस्वी यादव की तरफ से भी नीतीश सरकार पर गंभीर वार किये जा रहे हैं।अब तो नीतीश राज को कोरोना से तुलना की गई है।

तेजस्वी यादव ने आज सुबह-सुबह ट्वीट कर नीतीश सरकार पर बड़ा राजनीतिक वार किया है।तेजस्वी यादव ने बिहार की सरकार को कोरोना की संज्ञा दे दी है।तेजस्वी ने कहा कि इस मानवीय संकट के समय, बिहार में शासन और कोरोना वायरस में एक अजीब समानता है।वे दोनों अदृश्य, खतरनाक हैं और लोगों के जीवन के साथ खेल रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की सरकार में लोग सुरक्षित नहीं है।सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंड़े जब जिसे चाह रहे मौत के घाट उतार दे रहे हैं।ऐसे में बिहार की सरकार कोरोना की तरह खतरनाक हो गई है।दोनों अदृश्य होकर जान से खेल रहे हैं…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

बिहार सरकार के कर्मचारियों को 25 सितंबर से मिलेगा इस महीने का वेतन..

Bihar Now

संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद… हादसा या हत्या ?

Bihar Now

राजधानी पटना में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now