Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में पुलिस टीम के साथ मारपीट: गांजा तस्कर को गिरफतार करने गई थी टीम, ग्रामीणों ने की हाथापाई, 3 गिरफ्तार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात छापेमारी की गई, जिसमें गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए और बवाल करने लगे।

वहां उपस्थित कुछ लोगों द्वारा पुलिस की गिरफ्त से तस्कर को भगा दिया गया। साथ ही कुछ उपद्रवियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट की गई। बाद में बहादुरपुर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मामला को शांत कराया गया। फिलहाल मौके पर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, मामला तब हुआ जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने डरहार गांव के बंबइया चौक पर पहुंची। इसके बाद आसपास के लोग इस बात का विरोध करने लग गए हैं और पुलिस कि गिरफ्त से गिरफ्तार गांजा तस्कर को गाड़ी से उतर कर भगा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां जमकर बवाल काटा और पुलिस के साथ हाथापाई भी की…

उक्त मामले को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि गांजा तस्कर को भागते वक्त जब पुलिस ने इस बात का विरोध किया तो पुलिस के साथ मारपीट की गई पूरे घटना का वीडियो उपलब्ध है।

इसी आधार पर बवाल काटने वाले लोगों की पहचान की जा रही है आगे उन्होंने बताया कि मौके पर सेडर हर गांव के एक जनप्रतिनिधि उसके बेटे और उसके भतीजे की गिरफ्तारी की गई है और बाकी लोगो की पहचान की जा रही है। और साथ ही गांजा तस्कर की भी खोज की जा रही है।

Related posts

लॉक डाउन के दौरान पहली फ्लाइट पहुंची पटना, पहुंचने वालों के चेहरे पर लौटी मुस्कान…

Bihar Now

Breaking : खगड़िया के लिए ATS की टीम रवाना, बम धमाके की जांच करेगी ATS की टीम…

Bihar Now

Classic Slots No Wagering Casino Uk

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो