Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना के दानापुर में पीपा पुल पर बड़ा हादसा, गंगा नदी में गिरी पिक अप, 10 शव बरामद…कई लापता..

पटना: दानापुर के पीपा पुल से एक सवारी गाड़ी के गंगा नदी में गिर जाने से कई लोग लापता हो गए हैं. अभी तक 8 शव बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिकप वैन में 25 लोग सवार थे
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. दानापुर के पीपा पुल से एक सवारी गाड़ी के गंगा नदी में गिर जाने से कई लोग लापता हो गए हैं. अभी तक 10 शव बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिकप वैन में 25 लोग सवार थे. प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है.

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार एक तिलक समारोह से लौट रहे थे. दानापुर के पीपा पुल पर पिकअप अपना संतुलन खो बैठी और गंगा नदी में गिर गई. घटना के बाद आस-पास के गांव के लोग जुट गए. फिलहाल, 10 शवों को बरामद कर लिया गया और बाकी की तलाश की जा रही है. गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है.

मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 वर्षीय एक बच्चा और 14 वर्षीय एक बच्ची शामिल है.बांकी लापता लोगों की तलाश जारी है..

Related posts

बिहार में 15 IPS का तबादला, पटना के नए चारों सिटी एसपी कौन ?… जानिए , पूरी सूची…

Bihar Now

CAB पर JDU पार्टी में दो फाड़ !

Bihar Now

लाठीचार्ज हर बात का समाधान नहीं, दरोगा अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर चिराग पासवान ने थोड़ी चुप्पी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो