Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

बिहार में वैगन -कार को बना डाला हेलिकॉप्टर… अब सिर्फ 11,000 रुपए के भाड़े पर दूल्हे हेलिकॉप्टर से जाकर करेंगे शादी …

भागलपुर के लोग हवाई सेवा के लिए एक तरफ जहां संघर्षरत हैं वहीं दूसरी ओर अब दूल्हा हेलीकॉप्टर से जाकर कर सकेंगे शादी। ऐसा ही नजारा देखने को मिला तिलकामांझी चौक के एक कार दुकान के पास। इस अनोखे कार को बनवाने वाले खगड़िया जिला के महेशखुट के रहने वाले दिवाकर कुमार एक टेंट व्यवसाई ने अपने व्यवसाय को और मजबूत करने के लिए एक नया ही नुस्खा इख्तियार किया है ।उन्होंने यूट्यूब में देखकर एक कार को हेलीकॉप्टर का मॉडल दे दिया और वह दूल्हा गाड़ी के रूप में तैयार किया । दूल्हा गाड़ी के रूप में यह हेलीकॉप्टर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। खगड़िया महेशखूंट का रहने वाला दिवाकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस कार का मॉडल हेलीकॉप्टर के रूप में मैं सिवान में तीन लाख रूपये की खर्च से बनाया और कोई भी दूल्हा इस हेलीकॉप्टर वाली गाड़ी पर बैठकर शान से अपनी शादी में जा सकते हैं। अभी इस हेलीकॉप्टर नूमा गाड़ी का रीमॉडलिंग तिलकामांझी के बादल ऑटो इलेक्ट्रिक वर्क में किया जा रहा है। उन्होंने कहा अपने क्षेत्र के शादी में भी दूल्हा ग्यारह हजार रुपए में हेलीकॉप्टर से जाकर कर सकेंगे शादी।

Related posts

दिल्ली की जीत का जश्न बिहार में, सैकड़ों की तादात में आप कार्यकर्ताओं ने मनाई होली !

Bihar Now

Breaking : हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, एक की घटनास्थल पर ही मौत…

Bihar Now

मुंगेर में मौत पर बवाल , आक्रोशित लोगों ने SP लिपि सिंह के ऑफिस पर किया पथराव, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो