Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, एक की घटनास्थल पर ही मौत…

आरा में शादी समारोह में गोली चलने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला लगातार बढ़ रहा है। बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां हर्ष फायरिंग रोकने के मामले में युवक को गोली मारी गई। जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ताजा मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी गांव की है। जहां बारात में हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में गांव के ही एक शख्स को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बारात सासाराम से भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना के पड्डियाँ गांव में आई हुई थी। वहीं बारात के ही कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसके बाद गांव के लोगों ने उनको गोलीबारी करने से मना कर दिया। मना करने के बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ने लगा। विवाद बढ़ने के बाद बारात में आये एक व्यक्ति ने रायफल से युवक को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

वहीं मृतक चरपोखरी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 25 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार बताया जा रहा है। मृतक के चाचा रितेश कुमार सिंह का कहना है कि बारात में ज्यादातर लोग शराब पीकर आये हुए थे। उनको फायरिंग करने से रोका जा रहा था। लेकिन वो नहीं माने और रायफल निकाल कर गोली चला दी। जिसके बाद उनके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा के सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

बाल- बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता, तार से टकराया रविशंकर प्रसाद का हेलीकाप्टर…

Bihar Now

उफान पर है गंडक नदी,कुछ इलाकों में दिख रहा रौद्र रूप, पानी की सैलाब के बीच समय काट रहे लोग…

Bihar Now

Breaking : बाबा बागेश्वर पहुंचे बिहार, पटना एयरपोर्ट पर बाबा का जोरदार स्वागत , जय श्री राम के लगाए गए नारे .. बाबा के कार्यक्रम में आतंकी हमले की आशंका !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो