Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में सियासी खेला शुरू !… AIMIM के 5 विधायकों में से 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन… RJD बनी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी…

पटना : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बिहार में तगड़ा झटका लगा है। ओवैसी के पार्टी के 5 विधायकों में से 4 MLA ने राजद का दामन थाम लिया है। AIMIM के टिकट पर बिहार के अमौर से अख्तरुल इमान, बायसी से सैयद रुकनुद्दीन अहमद, कोचाधामन से मो. इजहार असफी, जोकीहाट से शाहनवाज आलम और बहादुरगंज से मो. अंजार नईमी ने जीत हासिल की थी। अख्तरुल इमान को छोड़ ओवैसी के चारों विधायक अब आरजेडी में शामिल हो गये हैं।

अख्तरुल इमान अभी भी AIMIM के ही साथ हैं। ओवैसी के चारों विधायकों के आरजेडी में शामिल होने के बाद राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है।

बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM में टूट हो गयी है। 5 में से 4 विधायक आरजेडी में शामिल हो गये है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज खुद कार चलाकर बिहार विधानसभा पहुंचे थे। बताया जा रहा है एआईएमआईएम के चारों विधायकों को लेकर तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे थे। AIMIM के 5 में से 4 विधायक मो. शाहनवाज, मो. इजहार आसफी, सैयद रूकमुद्दीन और मो. अनजार नईमी अब आरजेडी में शामिल हो गये हैं।

ओवैसी के 5 में 4 विधायकों के आरजेडी में शामिल होने के बाद आरजेडी के विधायकों की संख्या अब 80 हो गयी है। बिहार में आरजेडी अब सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।

पहले 77 विधायकों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी अब आरजेडी सबसे सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने विलय करा लिया है।

बता दें कि कोचाधामन विधायक मुहम्मद इजहर आसफी, जोकीहाट से शाहनवाज आलम, बायसी से सैय्यद रुकनुद्दीन और बहादुरगंज से अजहर नईमी अब आरजेडी में शामिल हो गये हैं। जबकि ओवैसी के पांचवे विधायक अख्तरुल इमाम अभी भी एआईएमआईएम में हैं।

दरअसल बिहार विधानसभा में 5 विधायकों के साथ अपनी मौजूदगी का एहसास कराने वाली ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक टूट गये हैं।

 

 

­

Related posts

शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक की मौत… जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूल्हा !…

Bihar Now

CRPF कैंप गोलीबारी UPDATE : गोलीबारी में कंपनी कमांडर सहित दो की मौत, एक घायल…

Bihar Now

रामजन्म भूमि पूजन में मिथिलांचल की अहम भूमिका, सुरक्षा से लेकर मुख्य पुरोहित तक दिखे मिथिला के लाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो