बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के चुनाव का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है. सभी 6 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. जिन्हें जीत का सर्टिफिकेट सौंपा गया है. निर्विरोध निर्वाचित 6 उम्मीदवार में से भाजपा और राजद की तरफ दो-दो, जदयू और कांग्रेस की तरफ से एक-एक उम्मीदवार हैं.
बता दें कि भाजपा उम्मीदवार धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, राजद उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव, जदयू के उम्मीदवार संजय झा और कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश सिंह ने निर्वाचित हुए हैं.
इनमें से धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, संजय यादव और संजय झा पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं. वहीं मनोज झा और अखिलेश सिंह दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं.
