Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

महावीरी अखाड़ा मेले में चाकूबाजी से मची भगदड़, झड़प में एक की मौत, 4 लोग जख्मी…

सीवान के पटेढ़ी बाजार में महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें पटेढ़ी निवासी उमेश साह के सोनी (22) की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में बताया गया है कि महावीरी अखाड़ा मेला जुलूस के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी हुई, जिसमें पांच युवक घायल हो गए…

सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ले लाया जा रहा था, इस दौरान रास्ते में राजू सोनी की मौत हो गई। वहीं जख्मी मंटू सोनी, विशाल, धनंजय और शशि सोनी का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मेले में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद कई थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आपसी विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। स्थिति अभी सामान्य है।

Related posts

Bihar Now

Best Payout Casino New Zealand

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो