Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी में विस्फोट से 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल.. मौके पर कैंप कर रही पुलिस…

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा चिमनी का बामा टूट कर गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ऊपर लोग घायल हैं.. जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. इस घटना में चिमनी मालिक इरशाद की भी मौत हो गई है… घटना के बाद जिले के तमाम आलाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं…

घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम अचानक से चिमनी का बामा फट कर गिर गया, वहा खड़े चिमनी मालिक के साथ काम कर रहे मजदूर उसी में दब गया, जैसे ही बामा टूट कर गिरा वैसे ही वहा भगदड़ मच गया, आनन फानन में दस लोगो को उठा कर रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहा तीन के मौत की खबर मिल रही है। लेकिन उसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो रही हैं। कई एंबुलेश घटना स्थल पर पहुंच गया है। लेकिन बामा फटने के कारण कई उसके पास नहीं जा पा रहा हैं।

दर्जन भर लोगो के दबे होने की मिल रही जानकारी

चिमनी का बामा फटने के बाद उसके अदंर दर्ज भर मजदूरों की दबे होने की सूचना मिल रही है। चिमनी का बामा आधा लटका हुआ है जिसके वजह से वहा कोई भी डर से दबे लोगो को बाहर नहीं निकालने जा पा रहे हैं। इससे इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है की कितने लोग उसके अंदर दबे हुए हैं।

सभी घायल को एसआरपी में कराया गया भर्ती

घटना के बाद जितने घायल को बाहर निकाला गया है सभी को रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहा सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार तीन लोगो की मौत हो चुकी है लेकिन इसका कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रहा हैं।

 

Related posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 22वीं बैठक संपन्न…

Bihar Now

Casino S Free Spiny Bez Vkladu

Bihar Now

डब्ल्यूजेएआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के समकक्ष वेब पत्रकारों को सुविधाएं देने की उठी माँग

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो