Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव की प्रतिज्ञा पत्र जारी, दिए गए वायदे पूरे नहीं करने पर‌ 3 साल में दे दूंगा इस्तीफा…

पटना: जन अधिकार पार्टी (जाप) ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपना ‘प्रतिज्ञा पत्र’ (चुनावी मैनिफेस्टो) जारी किया. इस प्रतिज्ञा पत्र को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शपथ पत्र के साथ जारी किया. प्रतिज्ञा पत्र जारी करने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि आज पहली बार राजनीति शास्त्र नहीं समाज शास्त्र के रूप में प्रतिज्ञा पत्र लाया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार को 30 साल तक ‘दो भाइयों’ ने लूटा है.

पप्पू यादव ने कहा, “आज एक सेवक और बिहार के बेटे के रूप में मैं एक कार्यकाल मांग रहा हूं. पहली बार फॉरवर्ड, बैकवर्ड, हिन्दू, मुस्लमान, दलित, महादलित जैसे शब्दों को बिहार से उखाड़ने का काम इस प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से किया है.” प्रतिज्ञा पत्र को ज्ञान, संघर्ष और परिश्रम का दस्तावेज बताते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की वर्तमान स्थिति को बदलने के लिए जाप प्रतिबद्ध है. सभी समुदायों को समान हक और सम्मान देने के लिए सभी वर्गों से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्रों को मोटरसाइकिल एवं छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि, मिड डे मील रसोइये, विकास मित्र, टोला सेवक, शिक्षा सेवक तालिमी मरकज और आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय को बढ़ाने की बात प्रतिज्ञा पत्र में की गई है. इसके अलावा वृद्ध और विधवा पेंशन समेत सभी प्रकार के पेंशन की राशि को 500 से बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह करने की भी बात की गई है. वित्त रहित प्रोफेसर, गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर, निविदा, संविदा, नियोजित पर बहाली नहीं होगी, सभी की स्थाई नियुक्ति की जाएगी.

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म सिटी के निर्माण का वादा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि आज यदि बिहार के प्रतिभावान युवा दूसरे राज्यों में उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं उसका कारण बिहार में खेल और मनोरंजन के लिए आधारभूत संरचना का अभाव है. हमारी सरकार हर जिले में खेल स्टेडियम बनाएगी.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

नॉमिनेशन के दौरान खुलेआम उड़ी सोशल डिस्टेंशिंग की धज्जियां, माखौल बना चुनाव आयोग का COVID 19 गाइडलाइंस ?….

Bihar Now

धरना पर बैठे BPSC अभ्यर्थी और प्रशांत किशोर, गांधी मैदान से सीएम हाउस जाने से प्रशासन ने रोका… अभ्यर्थियों का हंगामा जारी, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो