Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, मामले की CBI जांच की सिफारिश…

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश कर दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र से की है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार से बात करके सीबीआई जांच की मांग की थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सीबीआई से जांच कराने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डीजीपी को हमने इस संबंध में निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बात सुशांत सिंह राजपूत के पिता से हुई। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार, सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। आज शाम तक सभी कागजी कार्यवाही होगी।

बता दें कि आज ही सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने सुशांत केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। परिवार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग के बाद सीएम नीतीश ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। सुशांत के पिता ने मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच कराने की गुजारिश की। इसके बाद बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया।

Related posts

RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में कराया गया भर्ती…

Bihar Now

बेगूसराय में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत,तीन जख्मी…

Bihar Now

बड़ी खबर : 26 जनवरी को झंडा फहराने के बाद एक सरकारी स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल, वीडियो में लगवाए जा रहे हैं आपत्तिजनक नारे !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो