Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत,तीन जख्मी…

बेगूसराय में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में जहां एक की मौत हो गई वहीं तीन लोग जख्मी हो गए हैं। पहली घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है जहां बच्चों के विवाद में बड़ों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में योगेंद्र सदा की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका भाई वीरण सदा पिटाई से घायल है।

बताया जाता है कि डरहा गांव के योगेंद्र सदा और हरिनारायण महतो परिवार के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी में विवाद में वीरण सदा और योगेन्द्र सदा उन्हें समझाने गया था तभी हरी नारायण महतो ने फायरिंग कर दी । इस घटना में योगेंद्र सदा को गोली लग गई जिसे इलाज के लिए बेगूसराय लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी टुनटुन महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी घटना सिंघौल ओपी के नागदह गांव की है।

बताया जाता है कि वार्ड 10 के पार्षद पति मनोज महतो जमीन घेराबंदी कर रहा था तभी गांव के किशनदेव महतो इसका विरोध किया। आरोप है कि उक्त जमीन किशनदेव महतो का है और मनोज उस पर जबरन कब्जा कर रहा था जब विरोध करने किशनदेव पंहुचा तो मनोज महतो ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से किशनदेव महतो और सावित्री देवी गोली लगने से घायल हो गई। दोनों घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

परििि

Related posts

ये हत्या नहीं, “सु”शासन के हत्या की तस्वीरें हैं ?… गोपालगंज ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ?…

Bihar Now

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Now

‘4 से लेकर 44 डिग्री में काम कर रहे नीतीश कुमार’, JDU ने तेजस्वी यादव को घेरा, कर दी ये भविष्यवाणी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो