Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

3 दिसंबर से जलजीवन हरियाली अभियान की समीक्षा के लिए जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम नीतीश कुमार

 

बिहार प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार 3 दिसंबर को जलजीवन हरियाली अभियान की समीक्षा के लिए जिलों के दौरे पर जाएंगे। शराबबंदी, दहेज प्रथा अभियान के बाद 3 दिसंबर से जनजीवन हरियाली को लेकर मुख्यमंत्री अपनी यात्रा को शुरू करेंगे।

आपको बता दें कि बिहार में जब शराबबंदी लागु हुई थी उस समय भी मुख्यमंत्री बिहार के जिलों के दौरा किए थे। प्रत्येक जिले में जल जीवन हरियाली समीक्षा अभियान से जुड़े योजनाओं का जायजा लेंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश भर में चलाए जा रहे जल जीवन हरियाली मिशन की शुरुआत 2 अक्टूबर के दिन की गई थी जिस दिन से ही लोगों के बीच जल संरक्षण ,वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर लोगों में स्वच्छ वातावरण बनाने को ले इस मिशन को चलाया जा रहा है।

इस मिशन को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए सीएम स्वयं ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में घूम घूम कर योजनाओं के बारे में जानकारी को लेकर समीक्षा करेंगे ।

Related posts

कटिहार में कार चालक ने 5 स्कूली बच्चों को रौंदा

Bihar Now

दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे… 3 लोग घायल, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो