Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

हादसा या हत्या ?…सस्पेंस बरकरार…शव के गांव पहुंचते ही नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब, फफक-फफक रोते रहे लोग !

शव को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी कर रहे मांग…

बेगूसराय में सड़क किनारे मिले शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ बरौनी -बेगूसराय सड़क को जाम कर दिया है। दरअसल फुलवरिया थाना क्षेत्र के आरकेसी स्कूल के निकट देर रात राजवाड़ा गांव निवासी छात्र प्रिंस कुमार का शव मिला था। परिजनों ने रात से ही प्रिंस कुमार के दोस्तों पर गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को वाहन से कुचलने का आरोप लगा रहे हैं।

आज शव का पोस्टमार्टम के बाद जब शव राजवाड़ा पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरौनी- बेगूसराय सड़क जाम कर दिया है। आप देख सकते हैं कि सैकड़ों की संख्या में लोग शव के साथ सड़क पर उतरे हैं और हंगामा कर रहे हैं।

आक्रोशित लोगों की मांग है कि परिजन के बताए गए दो दोस्तों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जाय। जबकि पुलिस शुरुआती जांच में सड़क हादसे में मौत की बात कह रही है। हालांकि घटनास्थल से एक खोखा के मिलने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों ने हत्या की बात कही है मामले की जांच की जा रही है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

गूू

Related posts

Breaking: बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, वार्ड पार्षद के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

सीएम के समक्ष कॉम्फेड द्वारा डेयरी डेयरी डेवलपमेंट प्रस्तुत, सूबे के सभी जिलों के सभी गावों को डेयरी को-ऑपरेटिव से जोड़ें…

Bihar Now

फर्जी निकला स्कूल टाइमिंग वाला पत्र, के के पाठक ने नहीं निकाला कोई आदेश,शिक्षा विभाग ने की पुष्टि …

Bihar Now