Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराष्ट्रीय

सीएम लॉ कॉलेज में खेल कार्यालय का उद्घाटन…

 

सीएम लॉ कॉलेज में खेल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन माननीय दरभंगा नगर विधायक सह अभिसद सदस्य ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय संजय सरावगी जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात एक संगोष्ठी रखा गया था जिसका विषय था “आदर्श विधि महाविद्यालय बनाने में हमारी भूमिका” इस संगोष्ठी पर भी संजय सरावगी के साथ अन्य वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा…

, इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी  को छात्र संघ एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा पाग एवं चादर से सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र संघ महासचिव सह विश्वविद्यालय के केंद्रीय पैनल की सदस्य ज्योत्सना आनंद द्वारा महाविद्यालय की अति महत्वपूर्ण मांग जैसे एल. एल. एम की पढ़ाई ,2f रजिस्ट्रेशन,सेमिनार हॉल, क्लासरूम ,छात्रावास आदि की ओर ध्यान आकर्षित करवाया गया तत्पश्चात माननीय नगर विधायक संजय सरावगी जी ने अपने उद्बोधन में इन चीजों के हेतु स्वच्छ ईमानदार प्रयास कर इन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर अत्यंत खुशी हुई कि अभी भी लॉ कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति ड्रेस कोड एवं शैक्षणिक स्थिति गुणवत्तापूर्ण होने के कारण आने वाले दिनो में यहां से पढ़कर निकलने वाले छात्र छात्राए विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराएंगे ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ बदरे आलम खान ने छात्रों शिक्षकों एवं छात्र संघ के ओर से विधायक का आभार प्रकट किया एवं उनसे इसी प्रकार भविष्य में सहयोग मिलता रहे ऐसी शुभेच्छा भी व्यक्त की । साथ ही पूर्व प्रधानाचार् डॉ रेखा माथुर ने भी विधायक जी के इस कृतज्ञता पर उन्हें कोटि सह धन्यवाद दिया एवं अपने पूर्व किए गए प्रयासों की भी चर्चा की ‌। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने नगर विधायक जी को पूरे महाविद्यालय का भ्रमण करवा कर समस्याओं से रूबरू करवाया। मंच संचालन प्रोफेसर नरूला ने किया ।

मौके पर खेल इंचार्ज पी. के. नीरज, डॉ फैयाज खान, डॉ रमाशंकर, प्रोफेसर होदा खान, विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा, छात्र संघ उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता, नरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार, उज्जवल आनंद, कौशल जी, प्रिया कुमारी, कल्पना कुमारी, अलका कुमारी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

राजू सिंह, दरभंगा

Related posts

बिहार : तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar Now

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 72 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

गंगा में घाट किनारे तैर रही लावारिस लाश, किसी ने नहीं ली सुध , जिला प्रशासन मौन, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो