Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

शर्मनाक !… सिस्टम पर सवाल ?… वैशाली में कोरोना पॉजिटिव के शव को नोच रहे हैं कुत्ते, प्रशासन पर स्थानीय लोगों ने शव फेंक कर फरार होने का लगाया आरोप…

वैशाली – इस वक्त की बड़ी खबर जिले के पटेढ़ी बेलसर से बड़ी खबर आ रही है जहां कोरोना पॉजिटिव के शव को कुत्ता और कौवा नोंच नोंच कर खा रहे हैं। इलाके के लोगों ने प्रशासन पर लाश फेंकने का आरोप लगाया है।

खबर के मुताबिक पटेड़ी बेलसर में एक शख्स की मौत हो गई थी जो की कोरोना पॉजिटिव था। प्रशासन के द्वारा उस शव को कोनहारा घाट पर शव का दाह संस्कार किया जाना था लेकिन प्रशासन बिना लाश जलाए वहां से फरार हो गया ऐसी बात इलाके के लोग कह रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 1987 हो गई है।

वहीं कोरोना से अब तक बिहार में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्ञात हो कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री लगातार कह रहे हैं कि बिहार में कोरोना को लेकर पुख्ता तैयारी है लेकिन हकीकत में कोरोना पॉजिटिव मरीज के शव का भी सही से दाह संस्कार नहीं किया जा रहा है।

वहीं इस मामले पर सीएस वैशाली ने संज्ञान में मामला आने के बाद जांच कराने की बात कही है और इस लाश को कोरोना पाज़िटिव होने से इंकार किया है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, वैशाली

Related posts

पटना में राशन के लिए होम डिलीवरी की हुई शुरुआत, ऑर्डर के लिए नंबर जारी …

Bihar Now

नरेंद्र नारायण यादव सर्वसम्मति से चुने गए बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

Bihar Now

जब भूख से बिलखती माँ के आंसुओं को समेटने आ पहुंचे विधायक अजय चौधरी… !

Bihar Now