Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

युवाओं को स्वाबलंबी बनाना नीतीश कुमार का संकल्प – अशोक चौधरी…

नीतीश कुमार ने बिहार जैसे बीमारू प्रदेश को अपने सुशासन के दम पर तेजी से विकसित होने वाले राज्य की श्रेणी में ला दिया । ये बात बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डा.अशोक चौधरी ने आज वर्चुअल सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही !

अशोक चौधरी आज वर्चुअल सम्मेलन के चौथे दिन डिहरी, नवीनगर, कुटुम्बा और औरंगाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे ।
अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार एक युवा प्रदेश है जहाँ 2011 की जनगणना के अनुसार 58% आबादी 25 वर्ष से कम उम्र के युवाओं की है । बिहार का औसत उम्र 30 वर्ष के आस पास है । नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में युवाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया ।
उन्होंने कहा कि इसी के तहत बिहार में बिहार कौशल विकास मिशन की स्थापना की गई । युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए स्टार्ट-अप नीति लागू की गई । आर्थिक हल, युवाओं को बल के तहत स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई जिससे आर्थिक रूप से विपन्न परिवार के युवा भी अपनी उच्च शिक्षा के सपने को पूरा कर सके । 20-25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को अधिकतम दो वर्ष तक के लिए 1000 रु प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की शुरुआत की गई ।
अशोक चौधरी ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम के तहत दसवीं एवं बारहवीं पास युवाओं को लैंग्वेज स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल एवं क्म्प्यूटर स्किल के तहत प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई । बिहार के सभी सोलह विश्वविद्यालयों, 262 महाविद्यालयों, 7 अभियंत्रण महाविद्यालयों, 9 चिकित्सा महाविद्यालयों एवं 8 कृषि महाविद्यालयों को वाई-फाई की सुविधा से जोड़ा गया ताकि बिहार के युवाओं को भी इसके माध्यम से दुनिया की नवीनतम शिक्षा एवं तकनीक प्राप्त हो सके ।
उन्होंने आज युवाओं को आह्वान किया कि आइए आप सब मिल कर नीतीश कुमार को और अधिक सहयोग प्रदान करने के लिए संकल्पित होइए ताकि आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए इन्होंने जो 21 वीं सदी का बिहार बनाने का संकल्प लिया है उसको पूरा कर सकें ।

Related posts

फिल्मी अंदाज में लॉकडाउन का जायजा लेने सड़कों पर निकले IPS पूरन झा, ड्यूटी में लापरवाही करते दिखे पुलिसकर्मी को लगाई फटकार, पिस्टल लहराते हुए लेते रहे जायजा…

Bihar Now

राजपुर में जमीन कब्जा करने पहुंचे पूर्व मंत्री छेदी राम को पुलिस ने पकड़ा, हथियार भी बरामद ..

Bihar Now

एक बार फिर बिहार नाउ के खबर का असर… दरभंगा के निजी अस्पतालों में भी मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती…खबर दिखाए जाने के बाद लिया गया फैसला ! ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो