Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

छेड़खानी से आहत महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, इलाज के दौरान मौत…

कटिहार । आजमनगर थाना अंतर्गत आजमनगर बाजार स्थित एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जाता हैं कि महिला के साथ एक युवक द्वारा ग्रामीणों के सामने ही लगातार छेड़खानी की जा रही थी। जिसमें महिला को अपने आत्म सम्मान पर ठेस पहुंचने पर उसने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर ले जाया गया जहां महिला की मौत इलाज के दौरान गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे हो गई।

पड़ोसी पर लगाया है आरोप :
घटना को लेकर महिला के परिजनों ने थाने में छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस को जानकारी दी है।जानकारी के अनुसार पीड़िता के पड़ोस के ही एक 27 वर्षीय व्यक्ति सज्जन कुमार पोद्दार 3 वर्षों से महिला का पीछा कर रहा था। पीड़िता के पति सुभाष सुभाष पोद्दार ने बताया की मेरी 32 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में सज्जन कुमार पोद्दार ने उसके साथ छेड़छाड़ तथा गाली गलौज और मारपीट करने लगा। इस बात पर आहत हुई पीड़ित महिला को लगा की उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा है। महिला यह दुर्व्यवहार सहन नहीं कर पाई और उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर इलाज के लिए ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर आजमनगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है लेकिन आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड, बिहार नाउ, कोसी प्रक्षेत्र

Related posts

लालू प्रसाद यादव हो सकते हैं गिरफ्तार ?… ED ऑफिस के बाहर बढ़ी पुलिसकर्मियों की तादाद, CRPF के 20 जवान पहुंचे ED आफिस ….

Bihar Now

Big Breaking: एक स्काॅर्पियो गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के क्रम में ड्राइवर की मौत…

Bihar Now

Kasyno Minimalna Wpłata 50 Zł

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो