Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

समस्तीपुर में लगातार अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। बीते दिनों मुसरीघरारी के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार कई दिनों से मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराध की घटना बढ़ती जा रही है। बैंक ऑफ इंडिया से हथियार बंद अपराधियों ने 16 लाख रुपए लूट लिए थे।

अब एक बार फिर अपराधियों ने राजू सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान राजू सिंह के रूप में की गयी हैं। बरबट्टा निवासी राजू सिंह सीमेंट, बालू – गिट्टी का दुकानदार था। रिलायंस पेट्रोल पंप एवं एक लाइन होटल के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट व्यवसाई को गोलियों से भून दिया।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई हैं। हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है। सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रमेश शंकर के साथ अफरोज आलम, बिहार नाउ

Related posts

बिहार में बेलगाम अपराधी !… सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी…

Bihar Now

दरभंगा में यास तूफान का खासा असर, लगातार हो रही तेज बारिश… कई इलाकों में जलजमाव, नगर निगम के दावों की खुली पोल !…

Bihar Now

बढ़ सकती है ASP लिपि सिंह की मुश्किलें , सवालों के घेरे में गाड़ी प्रकरण

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो