Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BJP विधायक को स्पीकर ने 2 दिनों के लिए किया निलंबित, माइक तोड़ने का है आरोप…

बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान माइक तोड़ने के जुर्म में भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन को दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने दो दिनों के निलंबन का प्रस्ताव दिया जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया.

दरअसल, मंगलवार को समाज कल्याण विभाग से जुड़े एक सवाल के दौरान बीजेपी विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने माइक तोड़ दी थी. इस दौरान सत्ता पक्ष व विपक्षी विधायकों के बीच भारी नोक झोंक हुई थी. विवाद बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। भोजनावकाश के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो संसदीय कार्य मंत्री ने विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन से खेद व्यक्त करने को कहा. नेता प्रतिपक्ष ने इसका विरोध किया. वहीं आरोपी विधायक ने खेद व्यक्त करने के इनकार कर दिया और कहा कि दलित होने की सजा दी जा रही है.

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने भाजपा विधायक के दलित कार्य खेलने को गलत करार दिया. कहा कि कार्रवाई से बचने को लेकर वे दलित कार्ड खेल रहे. जाति की बात कर बचने की कोशिश कर रहे. ये पूरे दलित समाज का अपमान कर रहे. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने आसन से आरोपी विधायक लखीन्द्र कुमार चौधरी को आज से दो दिनों तक निलंबित करने का प्रस्ताव दिया जो पास हो गया. इस तरह से भाजपा विधायक निलंबित हो गए।

Related posts

Club One Casino Fresno Nz

Bihar Now

व्यवसाई को गोली मारने के विरोध में सड़क जाम, आगजनी कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन…

Bihar Now

Slot Online Apk

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो