Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

छत्तीसगढ़ से पटना आ रही बस नौबतपुर में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 18 लोग जख्मी, AIIMS में एडमिट…

बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में शनिवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से पटना आ रही एक बस अहले सुबह तीन से चार बजे के बीच पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का पूरा हिस्सा टूट गया.

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को बस से उतारा. इस दौरान बस चालक सहित लगभग डेढ़ दर्जन बस सवार यात्री घायल हो गये. घटना की जानकारी नौबतपुर पुलिस को दी गयी. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर अस्पताल में ले जाया गया. जहां से कुछ गंभीर रुप से घायल मरीजों को पटना एम्स रेफर किया गया है

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह राजहंस एक्सप्रेस रायपुर से सवारी लेकर पटना जा रही थी. इसी बीच नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर – खगौल मुख्य मार्ग पर गोपाल अस्पताल के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें चालक सहित डेढ़ दर्जन बस सवार यात्री घायल हो गए. ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

इसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि विक्रम मोड़ के पास शनिवार की अहले सुबह एक यात्री बस का पेड़ से टक्कर हो गया है. जिसमें तकरीबन 18 लोग जख्मी हुए थे. फिलहाल सभी घायलों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है. हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है.

Related posts

नीतीश सरकार पर सुशील मोदी ने साधा निशाना, बोले – एंबुलेंस घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई करें सरकार, शिकायत के बाद भी टेंडर क्यों हुआ जारी …

Bihar Now

शराब माफियाओं पर नकेल कसने की पुलिस की कवायद !…,

Bihar Now

पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी, दरभंगा हाउस में छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़े… पार्किंग में रखी कार में तोड़फोड़..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो