Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नीतीश सरकार पर सुशील मोदी ने साधा निशाना, बोले – एंबुलेंस घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई करें सरकार, शिकायत के बाद भी टेंडर क्यों हुआ जारी …

पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी CM सम्प्रति राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जदयू सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी के बेटे की कंपनी पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स को सारे नियमों को ताक पर रखकर 1600 करोड़ का एंबुलेंस टेंडर अंतर्गत 2,125 एंबुलेंस 5 वर्ष के लिए चलाने का आदेश तत्काल रद्द कर जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सुशील मोदी ने कहा कि पहले तो टेंडर देने की शर्तों यथा अनुभव, टर्नओवर, चयन का आधार, कॉल सेंटर की क्षमता आदि को इस प्रकार बदला गया ताकि जदयू सांसद के बेटे की कंपनी टेंडर में भाग ले सकें। जबकि अन्य कंपनियों के पास सभी बिंदुओं पर ज्यादा क्षमता थी।

मोदी ने कहा कि न्यायालय में पी. के. शाही जदयू सांसद के वकील थे और बाद में महाधिवक्ता बनने पर उसी कंपनी के पक्ष में अपनी अनुशंसा कर रहे थे। यह पूर्णतया नैतिकता के विरुद्ध और पक्षपातपूर्ण है। मोदी ने कहा कि कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद जदयू सांसद के बेटे को 5 वर्षों के लिए टेंडर दे दिया गया। 47 करोड़ की बैंक गारंटी के प्रावधान के बावजूद मात्र 9.4 करोड़ की गारंटी पर काम दे दिया गया..

Related posts

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा, पुराना परसा बाजार – सम्पतचक रोड के पास कार्यों का किया निरीक्षण…

Bihar Now

जर्जर सड़क की वजह से ट्रक ने एक M.R को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

Most Trusted The Best Australian Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो