Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा, पुराना परसा बाजार – सम्पतचक रोड के पास कार्यों का किया निरीक्षण…

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुराना परसा बाजार मोड़ – सम्पतचक रोड के पास फ्लाईओवर बनाने और इसे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से जोड़ने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इससे सम्पतचक पथ के माध्यम से आनेवाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और वे मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे।

निर्माणाधीन मीठापुर – महुली पथ परियोजना के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत ने मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना के कार्य में तेजी लायें और जल्द कार्य पूर्ण करें । मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ के नीचे स्थित सड़क को भी मुख्यमंत्री ने दुरूस्त करने का निर्देश दिया ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी  मनीष कुमार वर्मा, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, जिलाधिकारी, पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे..

Related posts

Play Free Popular Pokies Machine No Download No Registration

Bihar Now

No Deposit Safe Pokies Free Bonus

Bihar Now

Breaking : आपसी विवाद में गोलीबारी, एक महिला को लगी गोली….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो