Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

विपक्ष के नये गठबंधन के नाम “INDIA” पर कुशवाहा का तंज… किसी का नाम कलेक्टर सिंह रख देने से वो कलेक्टर नहीं हो जाएगा

कोई व्यक्ति अपने बेटा का नाम कलेक्टर सिंह रख ले तो उनका बेटा कलेक्टर नहीं हो जाएगा। यह कहना है राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम यूपीए से इंडिया रख लिया है। नाम रखने से क्या होता है। हालांकि वह भी कितना उचित या अनुचित है यह विमर्श का विषय है। लेकिन इससे कोई बहुत अंतर नहीं पड़ता है और ना ही इसका असर आगामी चुनाव में पड़ेगा।

कुशवाहा ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे जनता उनके साथ हैं। वही जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि जेडीयू आज समाप्त हो चुकी है। इसे गिरवी रख दिया गया है। नीतीश कुमार आरजेडी के समक्ष नतमस्तक हो गये हैं। नीतीश कुमार ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। आज की तारीख में उनका कोई आधार नहीं है।

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र ने कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर नीतीश कुमार ने बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। जिस तरह की राजनीति पर वो उतर गये हैं उन्हें अब झूठ का भी सहारा लेना पड़ रहा है। बिहार में आज चारों तरफ अराजकता का माहौल है। इसे जंगल राज 2 की शुरुआत कहना गलत नहीं होगा।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले हमने कहा था की नीतीश में पीएम बनने की क्वाल्टी है। लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी को ही गिरवी रख दिया है। आरजेडी के सामने जेडीयू और नीतीश नतमस्तक हो गये हैं। नीतीश जी को आरजेडी के चरित्र को भी देखना चाहिए था।

Related posts

बेखौफ अपराधियों ने संजय यादव की पत्नी को मारी गोली। घटना स्थल पर हुई मौत।

Bihar Now

दरभंगा में उधार पैसा मांगने पर एक महिला के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज .. तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

गृह मंत्री अमित शाह ने 62 करोड़ की लागत से बने बॉर्डर गार्ड फोर्सेज और एसएसबी के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो